Search This Blog

Friday, January 20, 2017

vasco di gama ne ky sach me bharat ki khoj ki ?

क्या सच में वास्को डि गामा ने भारत की खोज की


गोवा में एक जगह है जिसे वास्को डी गामा के नाम से जाना जाता है। हम सब पढ़ते आये हैं कि वास्को ने ही भारत की खोज की... तो क्या सचमुच भारत खोया हुआ था और जिसके बारे में दुनिया कुछ नहीं जानती थी ? क्या वास्को डी गामा के पहले भारत में कोई विदेशी नहीं आया था?
पहले यूरोपी देशों के लिए भारत एक पहेली जैसा था। यूरोप अरब के देशों से मसाले, मिर्च आदि खरीदता था लेकिन अरब देश के कारोबारी उसे यह नहीं बताते थे कि यह मसाले वह पैदा किस जगह करते हैं। यूरोपीय इस बात को समझ चुके थे कि अरब कारोबारी उनसे जरूर कुछ छुपा रहे हैं।

जहां तक सवाल भारत का है तो इसके एक ओर हिमालय की ऐसी श्रंखलाएं हैं जिसे पार करना उस दौर में असंभव ही था। भारत के दूसरी ओर तीन ओर से भारत को समुद्र ने घेर रखा था। ऐसे में यूरोप वासियों के लिए भारत पहुंचने के तीन रास्ते थे।

पहला रशिया पार करके चीन होते हुए बर्मा में पहुंचकर भारत में आना जोकि अनुमान से कहीं ज्यादा लंबा ओर जोखिम भरा था।

दूसरा रास्ता था अरब और ईरान को पार करके भारत पहुंचना। लेकिन यह रास्ता अरब के लोग इस्तेमाल करते थे और वे किसी अन्य को अंदर घुसने नहीं देते थे।

तीसरा रास्ता समुद्र का था जिसमें चुनौती देने वाला सिर्फ समुद्र ही था।

ऐसे में एक ऐसे देश के समुद्री मार्ग को खोज करने यूरोप के नाविक निकल पड़े जिसके बारे में सुना बहुत था लेकिन देखा नहीं। इन नाविकों में से एक का नाम क्रिस्टोफर कोलंबस था जो कि इटली के निवासी थे। भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले कोलंबस अटलांटिक महासागर में भम्रित हो गए और अमेरिका की तरफ पहुंच गए। कोलंबस को लगा कि अमेरिका ही भारत है। इसी कारण वहां के मूल निवासियों को "रेड इंडियंस" के नाम से जाना जाने लगा।

कोलंबस की यात्रा के करीब 5 साल बाद पुर्तगाल के नाविक वास्को डा गामा जुलाई 1498 में भारत का समुद्री मार्ग खोजने निकले। वास्को डी गामा ने समुद्र के रास्ते कालीकट पहुंचकर यूरोपावासियों के लिये भारत पहुंचने का एक नया मार्ग खोज लिया था।

20 मई 1498 को वास्को डा गामा कालीकट तट पहुंचे और वहां के राजा से कारोबार के लिए हामी भरवा ली। कालीकट में 3 महीने रहने के बाद वास्को पुर्तगाल लौट गए। वर्ष 1499 में भारत की खोज की यह खबर फैलने लगी।

अमेरिका के लोग कह सकते थे.. हमने भारत की खोज की जहां से अरब वाले मसाले लाकर हमें बेचते थे.. पर भारत के ही लोग ये कहने लगे कि भारत की खोज वास्को ने की है... क्यों भाई ? क्या वास्को के आने के पहले तुम्हे पता नहीं था कि तुम भारत में हो और भारतीय हो..? और फिर ये भारत तक जाने वाले एक समुद्री रास्ते की खोज थी ना कि भारत की।

आप सब बच्चों को ये सही इतिहास बताइये.. भले ही वो स्कूल में कुछ भी पढ़ते हों।।

No comments: